DA में बड़ी बढ़ोतरी तय! जुलाई 2025 में आएगा बड़ा ऐलान, जानिए जुलाई का अनुमान – DA Hike

By Prerna Gupta

Published On:

Da hike

DA Hike : केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (DA) सिर्फ 2 प्रतिशत बढ़ाया था। यह पिछले 78 महीनों में सबसे कम बढ़ोतरी मानी जा रही है। इसके बाद अब DA बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है। हालांकि अब कर्मचारियों की नजरें जुलाई 2025 में होने वाली संभावित बड़ी बढ़ोतरी पर हैं।

साल में दो बार होता है DA रिवीजन

सरकार हर साल दो बार DA में बदलाव करती है – एक जनवरी से जून तक और दूसरी जुलाई से दिसंबर तक। आमतौर पर इसकी घोषणा मार्च और अक्टूबर/नवंबर में होती है। इस बार कर्मचारियों को उम्मीद है कि जुलाई में DA में 2 से 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

7वें वेतन आयोग का अंतिम DA रिवीजन

यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत आखिरी हो सकती है क्योंकि इसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है। इसके बाद अगला DA संशोधन 8वें वेतन आयोग के अंतर्गत होगा, जिसकी सिफारिशें अभी तक सामने नहीं आई हैं। माना जा रहा है कि नए वेतन आयोग को लागू होने में समय लग सकता है।

DA बढ़ोतरी का आधार: CPI-IW आंकड़े

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आधार CPI-IW (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स) होता है। जनवरी से मार्च 2025 तक के आंकड़ों में थोड़ा सुधार देखा गया है। मार्च में CPI-IW इंडेक्स 143.0 रहा, जो फरवरी से थोड़ा ज्यादा है और नवंबर 2024 से चल रही गिरावट को तोड़ता है।

कैसे होता है DA का कैलकुलेशन?

7वें वेतन आयोग के अनुसार, DA की गणना पिछले 12 महीनों के CPI-IW औसत से होती है। इसका फॉर्मूला है:

DA (%) = [(12 महीने का CPI-IW औसत) – 261.42] ÷ 261.42 × 100

जनवरी 2025 से DA 55% हो चुका है। अब अप्रैल, मई और जून 2025 के आंकड़े तय करेंगे कि जुलाई में DA कितना बढ़ेगा।

जुलाई में DA कितना बढ़ सकता है?

मार्च 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, DA का अनुमानित स्तर 57.06% तक पहुंच गया है। अगर CPI-IW में मामूली और सुधार होता है तो यह 57.86% तक जा सकता है, जिसका मतलब होगा कि सरकार इसे 58% तक राउंड कर सकती है। यानी 2-3% की बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि अगर CPI-IW एवरेज 57.50% से कम रहता है, तो DA 57% पर रुक सकता है।

अप्रैल-जून के आंकड़ों पर निर्भर होगा फैसला

जुलाई में लागू होने वाले DA को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अप्रैल, मई और जून 2025 के CPI-IW आंकड़े सबसे निर्णायक होंगे। जून का डेटा जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में आने की संभावना है। इसके बाद ही सरकार नया DA संशोधन घोषित करेगी।

अगर CPI-IW में सकारात्मक रुख जारी रहा, तो जुलाई 2025 में DA 2-3% बढ़ सकता है। यह सातवें वेतन आयोग की आखिरी बढ़ोतरी होगी और इसके बाद 8वें वेतन आयोग का इंतजार किया जाएगा।

Leave a Comment